फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT बॉम्बे की नई पहल, टेक फेस्ट में आप भी हो सकते हैं शामिल

Wed, 18 Sep 2013 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आप स्टूडेंट हैं और समाज सेवा का जज्बा रखते हैं तो आगे आएं। आपका ये आपको जज्बा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्ट ‘टेक फेस्ट-2014’ तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन


छात्रों को समाज से जोड़ने को आईआईटी बॉम्बे के टेक फेस्ट-2014 के आयोजकों ने नई पहल की है।
स्वयंसेवी संस्था क्राई, प्रथम, स्माइल फाउंडेशन, द कैंडिल प्रोजेक्ट, भारतीय कर्क सोसायटी, मुक्तांगन और गार्वेज कंसर्न वेलफेयर सोसाइटी ने साथ मिलकर ‘टेक फेस्ट-2014: रिफॉर्मेशन’ नाम से एक सोशल प्रोग्राम प्रतियोगिता की शुरुआत की है।

देश के किसी भी शिक्षण संस्थान के स्टूडेंट्स इसमें भाग ले सकते हैं। टेक फेस्ट के मीडिया एंड मार्केटिंग मैनेजर दिव्याम बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद वे कोई भी टास्क चुन सकते हैं। हर टास्क पूरा होने पर उनके प्वाइंट्स और रैंकिंग ऑनलाइन जारी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए www.techfest.org/reformnation पर लॉग-इन कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें