फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIM: नोएडा कैंपस में पहली बार...

Fri, 10 Jan 2014 12:49 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईएम लखनऊ के नोएडा कैंपस में सस्टेनेबल मैनेजमेंट का नया पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) शुरू होगा।
विज्ञापन


नोएडा कैंपस का यह पहला फुल टाइम पीजी प्रोग्राम होगा। दो साल के इस कोर्स में एडमिशन, कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) और ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (जीमैट) के स्कोर पर होंगे।

साथ ही दो साल का वर्क एक्सपीरिएंस भी जरूरी है। पहला बैच 2014-15 से शुरू होगा। आईआईएम लखनऊ व नोएडा कैंपस के निदेशक डॉ. देवी सिंह ने ये जानकारी दी।

किसी भी आईआईएम संस्थान में अपनी तरह का यह पहला पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम है। पर्यावरण में गिरावट, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे अब उद्योग जगत अपने आर्थिक संदर्भों में देख रहा है।
विज्ञापन


नए जमाने के प्रबंधकों को सोशल मैनेजर में रूप में तैयार किए जाने की जरूरत को देखते हुए इस कार्यक्रम के जरिए कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी और कॉरपोरेट नागरिकता जैसे गुण सिखाए जाएंगे। पहले चरण में इस कोर्स में लगभग 45 सीट होंगी।
विज्ञापन


इन विषयों पर आधारित होगा कोर्स
- पर्यावरण, सामाजिक और आर्थिक स्थिरता व सतत विकास
- संस्थान और नीतियों पर गंभीर दृष्टिकोण
- पर्यावरण, सामाजिक, आर्थिक मुद्दों के बीच प्रणालीगत लिंकेज
- प्रबंधन और पॉलिसी मुद्दों का विश्लेषण
- अलग तरह के क्षेत्रों के बीच सहयोग

अंतर्राष्ट्रीय मार्केटिंग सम्मेलन शुरू
नोएडा। आईआईएम नोएडा कैंपस में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मार्केटिंग सम्मेलन शुरू हुआ। लिस्निंग टू कंज्यूमर्स ऑफ इमर्जिंग मार्केट का शुभांरभ संस्थान के निदेशक डॉ. देवी सिंह, प्रोफेसर जगदीश सेठ, प्रोफेसर नरेश मल्होत्रा और प्रोफेसर सत्यभूषण दास ने की। कार्यक्रम में ब्रिक देश (ब्राजील, रशिया, इंडिया, चीन और साउथ अफ्रीका) समेत 15 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम का वेबकास्ट भी किया जा रहा है। सम्मेलन में शोधपत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे जो इंटरनेशनल जरनल में प्रकाशित होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें