फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार के नमन को मिला IIM का गोल्ड मेडल

Wed, 18 Mar 2015 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
IIM काशीपुर के दीक्षांत समारोह में 127 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रबंधक की मानक उपाधि प्रदान की गई। कोटद्वार के नमन अग्रवाल को गोल्ड और मुंबई निवासी प्रतीक गांवकर को ब्रांज मेडल दिया गया। तमिलनाडु के अश्विन मुरली को बेस्ट आलराउंड परफारमेंस मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को आईआईएम के ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में आईआईएम बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष ध्रुव एम साहनी ने कहा कि जीवन में अपनी प्राथमिकताएं तय करना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि अपना व्यक्तिगत ब्रांड विकसित करें। पूर्व छात्रों के साथ रहकर उसका लाभ लें और जीवन पर्यंत एक रिश्ता बनाए रखें।

मुख्य अतिथि टाटा संस के डायरेक्टर आर गोपालकृष्णन ने सूत्र दिया कि जीवन में थोड़ा और नियंत्रित गुस्सा उत्पादक हो सकता है। इससे पहले आईआईएम के बोर्ड ऑफ गवर्नर ने तीसरे बैच के पासआउट छात्र-छात्राओं को मानक उपाधि प्रदान की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गोल्ड को 15 तो ब्रांज मेडलिस्ट का नौ लाख का पैकेज

आईआईएम काशीपुर के तीसरे बैच के गोल्ड मेडलिस्ट रहे कोटद्वार निवासी नमन अग्रवाल को यस बैंक में 15 लाख तो ब्रांज मेडलिस्ट मुंबई के गोरेगांव (वेस्ट) निवासी प्रतीक गांवकर को आरबीएल बैंक मुंबई में नौ लाख सालाना का पैकेज मिला है।

प्रतीक ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ रहे हैं। बैंक में जाने के बाद वह भी इस ओर काम करेंगे। प्रतीक ने कहा कि जहां विकास के लिए अन्य देश स्ट्रगल कर रहे हैं, वहीं भारत में प्रति व्यक्ति आय में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। देश की तरक्की के लिए आज युवाओं के पास सुनहरा मौका है।

कैप उछालकर मनाई खुशी
पासआउट छात्र-छात्राओं ने हवा में कैप उड़ाकर खुशी का इजहार किया। पासआउट छात्रों के परिजन भी काफी खुश नजर आए। इस मौके पर आईआईएम काशीपुर के डायरेक्टर गौतम सिन्हा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, प्रमुख सचिव उत्तराखंड एन रविशंकर, डीएम डॉ. पंकज कुमार पांडे, राजेश मिश्रा, एसके वर्मा आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें