फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडिया है तो चले आइये IIT खड़गपुर

Mon, 21 Oct 2013 07:07 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई केवल नौकरी के लिए न करें। काबिलियत बढ़ाकर कुछ ऐसा करो, जिससे आप दूसरों के लिए रोजगार के रास्ते खोल सकें। इस सोच के साथ आईआईटी खड़गपुर की इंटरप्रेन्योरशिप सेल ने ग्राफिक एरा में एक कार्यशाला का आयोजन किया।
विज्ञापन


कार्यशाला में कई उद्योगपतियों ने अपनी जमीन से आसमान तक की उड़ान का अनुभव छात्रों के साथ बांटा। ग्राफिक एरा डीम्ड विवि में आयोजित कार्यशाला में नौकरी से हटकर खुद का उद्यम स्थापित करने पर जोर रहा।

श्री अम्बा इंडस्ट्री के संस्थापक संजीव कपूर ने बताया कि कैसे महज 23 साल की उम्र में उन्होंने कारोबार शुरू किया। ग्रेसेल टैक्नोलॉजी के संस्थापक मुनीष जौहर ने छात्रों को विफ लता से न डरने की नसीहत दी।
विज्ञापन


उद्यमशीलता की तरफ बढ़े कदम
स्टाक इमेज बैंक डॉट कॉम के संस्थापक श्रीमती सुगन्धा दुबे, इवान टेक्नोलॉजी के संस्थापक श्री विरेन्द्र चौहान ने भी अपने विचार रखे।

कार्यशाला में ग्राफि क एरा विवि के कुलपति प्रो. वीके तिवारी ने छात्रों में उद्यमशीलता (इन्ट्रोप्रोन्योरशिप) की तरफ कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विवि के चान्सलर प्रो. आरसी जोशी, ग्राफि क एरा हिल विवि के कुलपति प्रो. संजय जसोला आदि मौजूद रहे।

आईआईटी देगा मौका
आईआईटी खड़गपुर की ई सेल के एसोसिएट मैनेजर अनुष गुप्ता ने बताया कि 20 शहरों में इस कार्यशाला के आयोजन के बाद जनवरी माह में आईआईटी खड़गपुर में एक बड़े इवेंट का आयोजन किया जाएगा।

इसमें देश ही नहीं दुनियाभर के युवा अपने आइडिया लेकर शामिल होंगे। बेस्ट आइडिया को छह लाख रुपये का पुरस्कार अपना बिजनेस शुरू करने के लिए मिलेगा। इसके अलावा बेहतर आइडिया को दो करोड़ रुपये तक ग्रांट दिलाने की भी सुविधा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें