लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी की खाली सीटों पर दाखिले का अंतिम मौका गुरुवार को होगा। विवि प्रशासन की ओर से सभी विभागों को 10 सितंबर तक एडमिशन लेने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को अंतिम तारीख समाप्त हो रही है। विवि के विभिन्न विभागों में चलने वाले 45 से ज्यादा कोर्सेज में अब भी सीटें खाली हैं। इन सीटों पर स्टूडेंट्स को सीधे एडमिशन दिया जाएगा।
जिन कोर्सेज में अभी भी प्रवेश लिया जा सकता है उनमें से अरब कल्चर, अरेबिक, प्लांट साइंस, कंपोजिट हिस्ट्री, डिफेंस स्टडीज, पब्लिक पॉलिसी, पीजी डिप्लोमा इन गवर्नेंस एंड लीडरशिप, एडवांस डिप्लोमा इन फ्रेंच, एडवांस डिप्लोमा इन जर्मन, डिप्लोमा इन जर्मन, एमएससी प्लांट साइंस शामिल हैं।
इसके अलावा एलएलबी थ्री ईयर, वूमेन स्टडीज, एमए हिंदी, आचार्य, फॉर्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, एमएड, बॉयोस्टैटिस्टिक्स, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स, एंशिएंट इंडियन हिस्ट्री एंड ऑर्कियोलॉजी, एंशिएंट इंडियन हिस्ट्री कल्चरल ग्रुप, पीजी डिप्लोमा इन ऑर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन फॉरेसिंक साइंस में भी प्रवेश लिया जा सकता है।