फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, कब हैं बीसीए, बीबीए की वार्षिक परीक्षाएं?

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपी यूनिवर्सिटी की ओटीएमआईएल और बीबीए, बीसीए डिग्री कोर्स की वार्षिक परीक्षाएं दस अप्रैल से शुरू होंगी। विवि ने शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाओं के लिए छात्रों को 24 फरवरी तक बिना लेट फीस परीक्षा फार्म जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन


इसके बाद विवि की तय दरों के मुताबिक लेट फीस चार्ज की जाएगी। 10 अप्रैल से परीक्षा होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक विवि से संबद्ध संस्कृत कॉलेजों में चल रहे रत्न प्रभाकर और प्राक शास्त्री के छात्रों को तय तिथि से पूर्व परीक्षा के लिए फार्म भरने होंगे। इन छात्रों को 24 फरवरी से पूर्व विवि को परीक्षा फार्म तय फीस के साथ जमा करवाने होंगे।

इसके बाद आने वाले परीक्षा फार्म आने पर छात्रों से बढ़ाई दरों के मुताबिक लेट फीस चार्ज की जाएगी।
विज्ञापन

इस तारीख तक जमा होंगे कंपार्टमेंट फॉर्म

वहीं, एचपीयू से संबद्ध बीसीए द्वितीय और तृतीय वर्ष ईयर सिस्टम के छात्रों और प्रथम वर्ष के कंपार्टमेंट वाले छात्रों को भी 24 फरवरी तक अपने परीक्षा फार्म जमा करवाने होंगे। बीबीए और बीसीए के ईयर सिस्टम की परीक्षाएं भी दस अप्रैल से ही शुरू होनी है।

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि बीबीए कोर्स के चौथे और छटे रैग्यूलर सेमेस्टर और रि-अपीयर, दूसरे सेमेस्टर की रि-अपीयर की परीक्षाएं भी दस अप्रैल से शुरू होंगी। बीबीए और बीबीए ईयर सिस्टम कोर्स के छात्रों के लिए विवि की वेबसाइट WWW.hpuniv.in पर फार्म उपलब्ध करवाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें