फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयूः मार्कशीट बेचने वाला सेक्शन अफसर सस्पेंड

Tue, 15 Sep 2015 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा के सेक्शन ऑफिसर को रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। सोलन में अधिकारी को रंगे हाथ घूस लेते विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। विवि के कुलसचिव ने उन्हें सस्पेंड करने के आदेश सोमवार को जारी किए। 48 घंटे तक हिरासत में रहने पर तय नियमों के तहत उन्हें सस्पेंड किया है।
विज्ञापन


आरोपी ने एक लड़की को पैसे के बदले बीसीए का सर्टिफिकेट मुहैया करवाने का झांसा दिया था। लेकिन पैसे लेते विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को ही गिरफ्तारी के बाद पहला नॉन टीचिंग वर्किंग डे होने पर विवि के कुलसचिव ने आरोपी अधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। सोमवार को ही इस मामले की छानबीन के सिलसिले में सोलन विजिलेंस की टीम ने एचपीयू में आकर छानबीन की।

इसमें आरोपी अधिकारी के पास से पकड़े गए सर्टिफिकेट की जांच की गई है। अधिकारी के पास से दो-तीन और सर्टिफिकेट भी मिले हैं। विवि में पड़ताल करने पर पाया गया कि वे सभी सर्टिफिकेट असली हैं। अब तक की जांच में यही सामने आ रहा है कि आरोपी अधिकारी फर्जी सर्टिफिकेट तैयार नहीं करता था। लिहाजा अब एचपीयू की जांच कमेटी अब दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एचपीयू ने बनाई है जांच समिति
कुलपति के आदेशों पर उपकुलसचिव परीक्षा विंग की अध्यक्षता में बनाई कमेटी ने सोमवार को ही इस अधिकारी के कार्यालय में रिकार्ड कब्जे में लेकर प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। हालांकि कमेटी को सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपने का समय दिया है।

विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने माना कि घूसखोरी के आरोप में सोलन में शुक्रवार रात को रंगे हाथों पकड़े गए एचपीयू के सेक्शन ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी के पास से मिले सर्टिफिकेट असली हैं। इसमें फर्जी सर्टिफिकेट नहीं हैं। कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर अलग से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें