फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, कंपार्टमेंट फार्म जमा करने की अंतिम तारीख

Wed, 03 Sep 2014 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय के सोमवार को घोषित बीए द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में कंपार्टमेंट वाले छात्रों को दस सितंबर तक कंपार्टमेंट के फार्म भरकर विवि में जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन


छात्र अंक तालिका का इंतजार किए बिना विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध परीक्षा परिणाम से अंक तालिका की प्रति डाउनलोड कर लें। इसे परीक्षा फार्म के साथ संलग्न कर जमा करवाएं।

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि छात्र अनुपूरक परीक्षा का फार्म भरकर इसके साथ वेबसाइट से डाउनलोड की गई अंक तालिका की प्रति को संलग्न कर जमा करवाएं।
विज्ञापन


25 सितंबर से शुरू होने वाली ईयर सिस्टम के तहत बीए द्वितीय वर्ष की अनुपूरक परीक्षा के लिए रोलनंबर और सेंटर इसी आधार पर जारी किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि छात्र दस दिन के भीतर इसकी प्रक्रिया को पूरा करें। करीब छह माह बाद घोषित हुए इस परीक्षा परिणाम की अंक तालिका को लेने में छात्र समय बर्बाद न करें और अनुपूरक परीक्षा का परीक्षा फार्म समय रहते भरें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें