फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए कब से होंगी बीएड की समेस्टर परीक्षाएं

Fri, 18 Dec 2015 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड के दो वर्षीय कोर्स की पहले सेमेस्टर की परीक्षा 31 दिसंबर से होगी। निजी कॉलेजों को ईयर सिस्टम अपनाने की विशेष छूट दिए जाने के फैसले के बाद अब सेमेस्टर सिस्टम सिर्र्फ  एचपीयू के पीजी सेंटर के शिक्षा विभाग में चल रहे बीएड कोर्स और धर्मशाला में चल रहे शिक्षा विभाग के शिक्षा संस्थान के बीएड कोर्स के छात्रों के लिए ही होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से इन दोनों कॉलेजों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। संस्थानों के छात्रों के लिए विवि की वेबसाइट पर 18 दिसंबर से ऑनलाइन बीएड परीक्षा फार्म उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। 23 दिसंबर तक नियमित छात्रों को बिना लेट फीस के साथ तय फीस अदा कर ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इसके बाद छात्रों से तय दरों पर लेट फीस वसूल की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने सभी कॉलेज प्राचार्य और संस्थान निदेशकों से कहा है कि वे अपने छात्रों के सेमेस्टर परीक्षा फार्म को चेक करने के बाद ही विवि को भेजें। वे यह भी सुनिश्चित करें कि छात्र ऑनलाइन फार्म भरने के लिए विवि और एनसीटीई की ओर से तय पात्रता शर्तें पूरी करता हों। भरे फार्म की हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करवाएं, जिसे सत्यापित कर कॉलेजों को विवि को भेजना होगा।
विज्ञापन


पूरा हो चुका है विभाग में सिलेबस : राणा
विवि के शिक्षा विभाग की चेयरमैन सुदर्शना राणा का कहना है कि संस्थान में 17 अगस्त से लेकर 23 नवंबर तक नियमित रूप से कक्षाएं लगाई गई हैं। इसके बाद विवि के आदेशों पर विभाग के क्लास रूम परीक्षाओं के लिए ले लिए जाने के बावजूद हॉल में छात्रों की कक्षाएं लगाकर सिलेबस पूरा किया गया है। नियमित छात्र सेमेस्टर परीक्षा के लिए हर तरह से पात्र हैं। जिन छात्रों ने कक्षाएं कम लगाई हैं, या जो तय शर्त पूरी नहीं करते सिर्फ उन्हें दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें