फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आईएएस की तर्ज पर होगी एचएएच की परीक्षा

Sat, 28 Nov 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में एचएएस की परीक्षा को अब आईएएस की तर्ज पर किया जाएगा। हिमाचल सरकार ने नए संशोधित नियमों को अधिसूचित कर दिया है। अब 31 ऐच्छिक विषयों की परीक्षा का पैट्रन सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर कर लिया गया है।
विज्ञापन


एचएएच की यह परीक्षा अब कुल 1200 अंकों की होगी। इसमें आवश्यक विषयों को छह श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें अंग्रेजी की परीक्षा 100, हिंदी की भी 100, निबंध की भी 100, सामान्य ज्ञान की तीन परीक्षाएं 150-150 अंकों की होंगी। इस ऐच्छिक विषय केवल एक ही होगा।

इसके दो पेपर होंगे। पेपर -एक 150 और पेपर दो भी 150 अंकों का होगा। इस तरह से आवश्यक पेपर और ऐच्छिक विषय की परीक्षा में कुल अंक 1050 ही लेने होंगे। इसके बाद 150 अंकों का साक्षात्कार होगा। कुल 1200 अंक ही लेने होंगे।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक की ओर से इन नियमों को राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर किया गया है। राज्य मंत्रिमंडल ने इन नियमों में संशोधन को पहले ही हरी झंडी दे दी थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें