हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीटेक आठवें सत्र की सप्लीमेंटरी, रि-अपीयर की जनवरी में हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें ईईई पास में परिणाम सौ फीसदी, ईई पास में 78 फीसदी रहा है।
इसके अलावा सीई में 91 फीसदी, एमई पास में 52 फीसदी, सिविल पास में 91 फीसदी, आईटी विषय में 50 फीसदी, सीई विषय का परिणाम 83 फीसदी रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि परिणाम विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
एमएससी केमिस्ट्री का रिजल्ट निकाला
विवि ने नवंबर में हुई एमएससी केमिस्ट्री और जियोग्राफी परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया है। एमएससी केमिस्ट्री में प्रथम सत्र का परिणाम 93 फीसदी, तीसरे सत्र का परिणाम 88 फीसदी। जियोग्राफी के प्रथम सत्र का 97 फीसदी और तृतीय सत्र का परिणाम 94 फीसदी रहा है। छात्रों को उनके दिए पते पर अंक तालिका भेजी जा रही है।