प्रदेश विश्वविद्यालय ने सितंबर 2015 में पुराने यूजी के ईयर सिस्टम के तहत आयोजित की गई बीए और बीकॉम द्वितीय वर्ष की गोल्डन चांस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि घोषित परीक्षा परिणाम विवि के वेबसाइट पर उपलब्ध है।
बीए द्वितीय की परीक्षा का परिणाम 76. 13 फीसदी रहा, इसमें बैठे कुल 1395 छात्रों में से 1062 ने परीक्षा पास की है। बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा में अपीयर हुए 372 छात्रों में से 305 ने परीक्षा उर्तीण की है। परीक्षा परिणाम 81.99 फीसदी रहा है।
एएनएम प्रथम वर्ष का रिजल्ट 55 फीसदी
हिमाचल प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल शिमला ने वीरवार को एएनएम प्रथम और द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। एएनएम प्रथम वर्ष में चालीस छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें से कि 22 छात्राएं पास हुईं, जबकि परीक्षा परिणाम 55 फीसदी रहा।
काउंसिल की रजिस्ट्रार कौशल्या चौधरी ने बताया कि एएनएम द्वितीय वर्ष में कुल 56 छात्राएं परीक्षा में बैठीं, जिनमें 48 छात्राओं ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं, द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम 85.7 फीसदी रहा।
रजिस्ट्रार कौशल्या चौधरी ने बताया कि जो छात्राएं परीक्षा में पास नहीं हो पाई हैं, वे मार्च 2016 में दोबारा से परीक्षा दे सकती है। परीक्षा परिणाम काउंसिल की वेबसाईट www.hpnrc.org पर देख सकते हैं।