फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए 10वीं, 12वीं की परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर

Mon, 16 Nov 2015 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत मार्च-2016 में संचालित होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे खिसका दी गई है। अब मैट्रिक और जमा दो के स्टूडेंट 23 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


पूर्व में यह तिथि 16 नवंबर थी। बीच में दिवाली और अन्य छुट्टियों के चलते कई छात्र इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। इसलिए बोर्ड ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे खिसका दिया है। जून-2015 में मैट्रिक और जमा दो की कक्षाओं में जो परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं, वे मार्च-2016 में परीक्षा देने के लिए 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बच्चों की सुविधा को देखते हुए आगे खिसका दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें