फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP TET: 40 हजार देंगे गुरुजी बनने के लिए परीक्षा

Fri, 26 Feb 2016 09:19 PM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के चालीस हजार अभ्यर्थी गुरुजी बनने के लिए परीक्षा देंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड टेट परीक्षा रविवार को लेगा। इसमें टीजीटी मेडिकल और टीजीटी आर्ट्स के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस साल विभिन्न विषयों की आयोजित टेट परीक्षा के कुल अभ्यर्थियों में से 50 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी रविवार को परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी नान मेडिकल, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी आर्ट्स और भाषा अध्यापकों की टेट परीक्षा को प्रदेश भर से 84132 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से साढ़े नौ हजार के करीब अभ्यर्थियों के आवेदन आधे-अधूरे होने के कारण रद्द हो गए, जबकि 74 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को बोर्ड ने रोल नंबर जारी किए थे।

इनमें से करीब 35 हजार से अधिक परीक्षार्थी 13 और 14 फरवरी को हुई जेबीटी टेट, शास्त्री, टीजीटी नोन मेडिकल और भाषा अध्यापक की टेट परीक्षा दे चुके हैं, जबकि रविवार को होने वाली टीजीटी मेडिकल और टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा में 40 हजार के करीब अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर जहां बोर्ड की गठित टीमें परीक्षा केंद्रों को रवाना हो गई हैं। वहीं अन्य स्टाफ भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों में तैनात कर दिया गया है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि रविवार को होने वाली टीजीटी मेडिकल और टीजीटी आर्ट्स की टेट परीक्षा को सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें