फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई विद्यार्थियों के लिए शुरू होगी ये सुविधा

Thu, 30 Jan 2014 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 1 मार्च से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। सीबीएसई द्वारा हर साल विद्यार्थियों की दिक्कतों को लेकर हेल्पलाइन शुरू की जाती है।
विज्ञापन


पंचकूला स्थित सीबीएसई रीजनल सेंटर की ओर से भी इसकी तैयारी कर ली गई है। चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित केबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल मधु बहल और सेक्टर-15 स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल प्रिंसिपल डा.राकेश सचदेवा नार्थ रीजन से सीबीएसई की काउंसिलर होंगी।

डा. राकेश सचदेवा ने बताया अभी हेल्पलाइन शुरू करने को लेकर सीबीएसई से कोई आदेश नहीं आता है, लेकिन उन्होंने माना कि फरवरी के पहले हफ्ते से हेल्पलाइन शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को मोबाइल और ईमेल से बोर्ड एग्जाम और विषय संबंधी दिक्कतों का हल किया जाएगा। उधर, सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड इस बार ऑनलाइन ही मिलेंगे। स्कूल प्रिंसिपल को रोल नंबर के प्रिंट पर हस्ताक्षर करने होंगे। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें