फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSEE: हेल्प डेस्क पर भरिए फार्म

Wed, 12 Mar 2014 11:12 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) ने यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपी एसईई) में आवेदन करने वालों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन


यूपीएसईई ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने में अक्षम छात्रों के लिए इस बार सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।

ग्रामीण या फिर इंटरनेट का इस्तेमाल न करने वाले छात्र हेल्प डेस्क के माध्यम से अपना आवेदन फार्म भर सकेंगे। हेल्प डेस्क पर छात्रों को इंटरनेट, प्रिंटर, स्कैनर और टाइपिंग की भी सुविधा मिलेगी।

इसके साथ आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी भी हेल्प डेस्क पर उपलब्ध होगी। हार्ड कॉपी को मैनुअल भरने के बाद उन्हें ई-चालान मुहैया कराया जाएगा, जिससे वे बैंक में आवेदन शुल्क जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन


फीस जमा करने के बाद बैंक जनरल नंबर मिलने पर फार्म को हेल्प डेस्क के जरिए भरवाकर कन्फर्मेशन पेज की कॉपी डाउनलोड की जाएगी।

इस कॉपी पर हस्ताक्षर करके छात्र हेल्प डेस्क पर ही जमा कर सकेंगे। इससे फार्म भरने की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो जाएगी।

हेल्प डेस्क पर कालेजों के एक्सपर्ट की टीम भी रहेगी, जो कि छात्रों की दिक्कतों का समाधान भी करेगी। 15 मार्च को ऑनलाइन फार्म जारी होने के बाद हेल्प डेस्क सक्रिय हो जाएंगी।
विज्ञापन


मिलेगी बड़ी राहत, नहीं खाने होंगे धक्के
एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर डा. एसके कंसल ने बताया कि हेल्प डेस्क पर एसईई ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की सुविधा मिलेगी। फार्म भरने संबंधी जरूरी उपकरणों के साथ विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे, जो कि छात्रों की दिक्कतों को सुलझाएंगे। इससे छात्रों को आवेदन के लिए डाकघर या फिर साइबर कैफे के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें