फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में 6 को मिलिए नामी हास्य कवियों से

Sat, 01 Feb 2014 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में 6 फरवरी को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पीयू छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (इनसो) और पीयू स्टूडेंट काउंसिल के सहयोग से यह आयोजन होगा।
विज्ञापन


इनसो चंडीगढ़ यूनिट चेयरमैन अनिल घनघस ने बताया कि इनसो दूसरी बार हास्य कवि सम्मेलन आयोजित कर रही है। पिछली बार हास्य कवि सम्मेलन को पीयू विद्यार्थियों ने खूब पसंद किया था।

कवि सम्मेलन में कॉमेडियन प्रताप फौजदार, शंभू शिखर, गजेंद्र शौलंकी, शालिनी सरगम, चरणजीत सिंह और हरियाणी के मंझे हुए कलाकार जगबीर राठी भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


इनसो पीयू कैंपस प्रेसिडेंट अमित सिहाग ने बताया कि कार्यक्रम 6 बजे पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम में इनसो युवा नेता दिग्विजय सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

पीयू काउंसिल सेक्रेटरी डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि हास्य कवि सम्मेलन को लोग काफी पसंद करते हैं। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कोई एंट्री नहीं रखी गई है, लेकिन पहले आने वालों को ही कुर्सी मिल सकेगी। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें