फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर पात्रता परीक्षा देनी है तो यहां देखें उसका शेड्यूल

Tue, 28 Jan 2014 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में आगामी 1 व 2 फरवरी को संचालित होने वाली एचटेट परीक्षा-2014 में 3,82,640 परीक्षार्थी 503 केन्द्रों पर पेपर देंगे। सुव्यस्थित परीक्षा संचालन की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ० अंशज सिंह ने बताया कि परीक्षा में नकल रोकने के लिए 105 उडऩदस्ते परीक्षा केन्द्रों की निगरानी करेंगे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के इर्द-गिर्द 200 मीटर की परिधि में धारा-144 स्थानीय प्रशासन द्वारा लगाई जाएगी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केन्द्रों की वीडियोग्राफी करवाई जायेगी और परीक्षा केन्द्रों के आसपास की फोटोस्टेट की दुकानें परीक्षा अवधि के दौरान फोटोस्टेट के व्यवसाय हेतु बन्द रहेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि लेवल-1 परीक्षा के लिए प्रदेश में 402 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं, लेवल-2 परीक्षा के लिए प्रदेश में 502 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं तथा लेवल-3 परीक्षा के लिए प्रदेश में 341 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बोर्ड मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम बनाया जायेगा, जहां से सभी परीक्षा केन्द्रों की मानिटरिंग की जाएगी। आपातकालीन स्थिति में दूरभाष नं. 01664-254604 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

उन्होंने आगे बताया कि इस परीक्षा में 503 केन्द्र अधीक्षक तथा 6539 सुपरवाईजर नियुक्त किए गए हैं।

डॉ० अंशज सिंह ने बताया कि 2 फरवरी को लेवल-1 (प्राईमरी टीचर) तथा लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षाओं का संचालन किया जायेगा। लेवल-1 परीक्षा में 123413 परीक्षार्थी प्रविष्ठ होंगे, जिसमें 78001 महिलाएं तथा 45412 पुरूष परीक्षार्थी शामिल हैं तथा लेवल-2 परीक्षा में 155283 परीक्षार्थी प्रविष्ठ होंगे, जिसमें 106536 महिलाएं तथा 48747 पुरुष परीक्षार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को आयोजित होने वाली लेवल-3 (पीजीटी) परीक्षा में 103944 परीक्षार्थी प्रविष्ठ होंगे, जिसमें 65624 महिलाएं तथा 38320 पुरूष परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें