फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः 10वीं, 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, यहां देखें

Wed, 06 May 2015 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर चली कशमकश के बाद आखिरकार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर ही दिया गया। रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


रिजल्ट को शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। हालांकि अभी बोर्ड के पास कंप्लीट रिजल्ट की डिटेल नहीं पहुंची है।

बोर्ड की प्रवक्ता मीनाक्षी ने बताया कि शाम तक कंप्लीट रिजल्ट बोर्ड पर साइट पर देखने को मिल जाएगा।

गौरतलब है कि रिजल्ट बीते दिन घोषित होना था, लेकिन शाम को तकनीकी कारणों के चलते उसे एक दिन के लिए टालना पड़ा। ऐसे में रिजल्ट बुधवार को घोषित हो गया। शिक्षा बोर्ड के सेक्रेटरी पंकज ने बताया कि दोनों कक्षाओं का परिणाम छह मई को बोर्ड की वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि रिजल्ट मंगलवार को घोषित किए जाने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन देर शाम इसे एक दिन टालने का निर्णय हुआ।

प्रदेश के इतिहास में शायद यह पहला मौका जब बोर्ड इतनी जल्दी परिणाम जारी कर रहा है। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बुधवार शाम को परिणाम जारी कर दिए जाएंगे और विद्यार्थी बोर्ड की साइट पर शाम को परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां क्लिक करके देखें रिजल्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें