यस फाउंडेशन की ओर से आयोजित फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता में देहरादून स्थित ग्राफिक एरा विवि की टीम विजयी रही।
2100 प्रतियोगियों ने भाग लिया
यस फाउंडेशन ने 101 घंटे में फिल्म बनाने की प्रतियोगिता 15 अगस्त को आयोजित की थी। इसमें देशभर के 2100 प्रतियोगियों ने भाग लिया।
ग्राफिक एरा की टीम को एक शिक्षक की कहानी देकर पांच मिनट की फिल्म बनाने का टास्क दिया गया था।
ग्राफिक एरा के एग्जीक्यूटिव मनीष पुनेठा और एमटेक मैकेनिकल के छात्र विपुल तोमर ने संघर्षों का सामना करने और जिंदगी की दौड़ में आगे बढ़ने को प्रेरित करने वाली शिक्षिका वंदना की जिंदगी पर यह फिल्म बनाई।
अमिताभ बच्चन रहे मौजूद
फाउंडेशन के समारोह में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की मौजूदगी में फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। ग्राफिक एरा की फिल्म ‘वाइस शैडो’ को दस सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में चुना गया।
अवॉर्ड विजेता मनीष पुनेठा ने कहा कि यह फि ल्म सामाजिक मुद्दों पर युवाओं को जागरूक करने और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य खोए बिना बेहतरीन प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...