फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के इलेक्टिव विषयों से कर सकेंगे ग्रैजुएशन

Wed, 23 Apr 2014 04:36 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्टिव या ऑप्शनल विषयों के साथ 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने सीबीएसई द्वारा पढ़ाए जा रहे 13 इलेक्टिव विषयों के छात्रों को उन सब्जेक्ट के ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन में वरीयता देने के आदेश दिए हैं।

ग्रेजुएशन में सिर्फ इन ऑप्शनल सब्जेक्ट से जुड़े कोर्सों की मेरिट में, मुख्य विषयों से पहले इन विषय वाले छात्रों को उचित जगह मिलेगी। संस्थान चाहे तो बेस्ट ऑफ फोर में भी इन्हें शामिल कर सकते हैं। वेटेज और परसेंटेज खुद यूनिवर्सिटी या कॉलेज तय कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फ्री IIT कोचिंग के लिए आवेदन 17 मई तक

यूजीसी ने मंगलवार को इस संबंध में 13 विषयों की सूची के साथ सभी यूनिवर्सिटी को सूचना जारी कर दी है। उदाहरण के तौर पर फैशन स्टडीज के छात्रों को बैचलर इन फैशन डिजाइन या लीगल स्टडीज के छात्रों को लॉ कोर्स में दाखिले में वरीयता मिलेगी।

छात्रों की स्कूली पढ़ाई को ग्रेजुएशन में और उन्नत करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसमें सीबीएसई के कुछ नए विषय भी हैं।

नॉलेज ट्रेडिशन एंड प्रैक्टिसेज ऑफ इंडिया नाम का विषय 2012-13 में शुरू हुआ, जो इस बार मार्च-14 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुआ है। इस विषय के छात्र इस साल पास आउट होंगे।

दूसरी ओर, लीगल स्टडीज के छात्र अगले साल पास आउट होंगे। नए विषयों को उनकी पहचान दिखाने की तैयारी है ताकि छात्रों को अपने विषयों से संबंधित कोर्सों में एडमिशन लेने में सहूलियत हो। नए विषयों से जुड़े सिलेबस की जानकारी भी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन


ये हैं सीबीएसई के इलेक्टिव सब्जेक्ट
लीगल स्टडीज, फंक्शनल इंग्लिश, ग्राफिक डिजाइन, फैशन स्टडीज, बायो टेक्नोलॉजी, मास मीडिया स्टडीज, एंटरप्रिन्योरशिप, क्रिएटिव राइटिंग एंड ट्रांसलेशन स्टडीज, हैरिटेज क्राफ्ट्स, ह्यूमन राइट्स एंड जेंडर स्टडीज, थिएटर स्टडीज, नॉलेज ट्रेडिशन एंड प्रैक्टिसेज ऑफ इंडिया, एनसीसी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें