फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की बहार, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेई के अंतर्गत आने वाले माध्यमिक पाठशाला नलेड़ में शिक्षकों की नियुक्ति के  लिए साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। यह साक्षात्कार 18 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय सलूणी में लिए जा रहे हैं। स्कूल प्रभारी गुरूवचन ठाकुर ने कहा कि स्कूल में टीजीटी आर्ट्स, नान मेडिकल और शास्त्री का पद रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन


इन पदों पर एसएमसी के तहत शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने सभी आवेदनकर्ताओं से अपील की है कि 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित उपमंडलाधिकारी कार्यालय सलूणी में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।

भाषा अध्यापक के लिए आवेदन आमंत्रित
मंडी। राजकीय उच्च पाठशाला सकरोहा में स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा पीरियड आधार पर भाषा अध्यापक का एक पद भरा जाएगा। स्कूल के मुख्य अध्यापक बलवंत सिंह ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी 24 दिसंबर तक अपना आवेदन मुख्य अध्यापक कार्यालय सकरोहा में जमा करवा सकते हैं। आवेदन के साथ शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतिलिपियां आवश्यक संलग्न करना होगा।
विज्ञापन

भाषा अध्यापक का साक्षात्कार 10 को

धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला जंसूह में भाषा अध्यापक का एक पद ग्रांट इन एक  आधार पर भरा जाएगा। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सुशील कुमार ने बताया कि इस पद को भरने को पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम नादौन साक्षात्कार लेंगे।

शिलाई क्षेत्र के स्कूलों में भरेंगे शिक्षक
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ स्कूल टिंबी में स्कूल एसएमसी पीरियड आधार पर कला अध्यापक का पद भरेगी। आवेदक 15 दिसंबर तक आवेदन करें। प्रधानाचार्य विजय कुमार एवं एसएमसी अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान ने जानकारी दी। वहीं हलांह वरिष्ठ स्कूल में एसएमसी के आधार पर प्रवक्ता अर्थशास्त्र, हिंदी तथा टीजीटी नान मेडिकल के पद भरे जाएंगे।

यह जानकारी एसएमसी अध्यक्ष रोशन लाल एवं स्कूल प्रधानाचार्य राजेश बसंत ने दी। मिडिल स्कूल लोजा मानल में भी स्कूल एसएमसी टीजीटी आर्ट्स तथा मिडिल स्कूल नाया में टीजीटी नान मेडिकल के पद भरेगी। इसके लिए उम्मीदवार 12 दिसंबर तक आवेदन करें।

चौबीन में कला अध्यापक को करें आवेदन

बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय उच्च विद्यालय चौबीन में पीरियड आधार पर कला अध्यापक का पद भरा जाएगा। स्कूल के मुख्य अध्यापक अजय कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 9 दिसंबर से पूर्व आवेदन कर सकते हैं।

सलेहरा में भरे जाएंगे चार अध्यापकों के पद
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलेहरा में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास और आईटी के प्रवक्ता के पद पीरियड आधार पर भरे जाएंगे। पदों के लिए के अभ्यर्थी 15 दिंसबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी एसएमसी के प्रधान गोपाल चंद ने दी ।

सठौड़ मिडिल स्कूल में 11 तक करें आवेदन
नाहन (सिरमौर)। राजकीय मिडिल स्कूल सठौड़ में स्कूल एसएमसी के तहत शास्त्री शिक्षक का पद भरा जाएगा। आवेदक 50 प्रतिशत अंकों के साथ शास्त्री डिग्री पास होना चाहिए। साथ ही टैट उत्तीर्ण भी होना चाहिए। स्कूल के कार्यवाहक मुख्य अध्यापक जगत सिंह ने बताया कि आवेदक 11 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

धार टारण में 15 दिसंबर तक मांगे आवेदन

ददाहू (सिरमौर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला धार टारण में एसएमसी के माध्यम से पीरियड आधार पर टीजीटी नान मेडिकल का एक पद भरा जाना है। स्कूल के मुख्य अध्यापक रामलाल शर्मा ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 15 दिसंबर तक स्कूल में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।  

रजाणा में 12 दिसंबर तक करें आवेदन
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजाणा में भाषा अध्यापक के एक पद को भरे जाने के लिए एसएमसी के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 12 दिसंबर तक अपने आवेदन स्कूल में जमा करवा सकते हैं।

शास्त्री पद को मांगे आवेदन

राजगढ़ (सिरमौर)। माध्यमिक पाठशाला कुफ्फर कायरा में एसएमसी की ओर से पीरियड आधार पर शास्त्री का पद भरा जाएगा। स्कूल के कार्यकारी मुख्याध्यापक रणवीर सिंह ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर तक अपने आवेदन सत्यापित प्रमाण पत्रों सहित कर जमा करवा सकते हैं। साक्षात्कार की तिथि बाद में तय की जाएगी।

भडोली में रखे जाएंगे प्रवक्ता
राजगढ़ (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भडोली में एसएमसी ने शिक्षा सत्र 2014-15 के लिए प्रवक्ता के दो पद भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ के प्रधानाचार्य जिनके पास उक्त स्कूल का दायित्व भी है ने बताया कि भडोली स्कूल में अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य प्रवक्ता पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि सत्यापित प्रमाण पत्रों सहित संबंधित स्कूल में आगामी 18 दिसंबर तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। साक्षात्कार की तिथि बाद में तय की जाएगी।

साक्षात्कार आठ को होंगे

बिलासपुर। रावमापा धनत्थर में भाषा अध्यापक (एलटी) और रामापा तन्यूर में रिक्त चल रहे शास्त्री पद को एसएमसी के माध्यम से आठ दिसंबर को एसडीएम कार्यालय घुमारवीं में सुबह दस बजे से साक्षात्कार रखे गए हैं। साक्षात्कार में केवल वही पार्थी पात्र होगें जो टेट, एलटी और टेट शास्त्री उत्तीर्ण हैं।

आशा वर्करों के लिए आवेदन मांगे
गगरेट (ऊना)। गगरेट खंड के तहत पड़ने वाले मारवाड़ी-एक, ग्राम पंचायत नंगल जरियाला एक एवं ग्राम पंचायत अंबोटा में आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे है। खंड के चिकित्सा अधिकारी डा. प्रकाश दरोच ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र 8 दिसंबर से पहले जमा करवा दें। साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति, जनजाति संबंधी प्रमाणपत्र, अनुभव से संबंधित प्रमाणपत्र साथ लाएं।

प्रत्येक आठ सौ की आबादी में एक आशा कार्यकर्ता रखी जाएगी। खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अन्य पंचायतों में आशा कार्यकर्ताओं के नतीजे घोषित किए जा चुके है। अब इन तीन पंचायतों में आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जानी है। इनका साक्षात्कार सीएचसी गगरेट में 11 दिसंबर को सुबह दस बजे होना तय है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी सहायिकाओं को आवेदन 18 तक

भोरंज (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना कार्यालय भोरंज की ओर से विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं के पदों की भर्ती को आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सीडीपीओ भोरंज नरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत जख्योल, खरबाड़, भ्याड़ एक, महल, नेरी, वाहनवीं, जमली, मुंडखर, दियालड़ी और ग्राम पंचायत सधरियाण में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को आवेदन मांगे गए हैं।

प्रार्थी की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। सालाना आय 20 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रार्थी आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है। साक्षात्कार का 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे सीडीपीओ कार्यालय हमीरपुर में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें