फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7500 छात्रों को मिलेगी नेटबुक, सरकार का फैसला

Fri, 10 Apr 2015 03:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में मेधावी विद्यार्थियों को पांच दिन बाद नेटबुक मिलनी शुरू हो जाएंगी। प्रदेश में 7500 ऐसे विद्यार्थी हैं, जो दसवीं और बारहवीं में टॉप-10 पर हैं। प्रदेश सरकार ने नेटबुक खरीद ली हैं।
विज्ञापन


15 अप्रैल से प्रदेश सरकार इन्हें मेधावी विद्यार्थियों में बांटना शुरू कर देगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह जानकारी भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती के सवाल के जवाब में दी।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में टॉप-10 में आने वाले विद्यार्थियों के लिए राजीव गांधी डिजिटल योजना शुरू की है।

वर्ष 2013-14 में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में प्रथम 5000 विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में नेटबुक दी गई थीं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 7500 विद्यार्थियों को नेटबुक देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें