फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोहफा: यूजीसी ने जारी की पीयू को 150 करोड़ की ग्रांट

Tue, 12 Jan 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी को लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवसर पर बड़ा तोहफा मिला है। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) ने पीयू को 150 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी कर दी है। यह ग्रांट वर्तमान वित्त वर्ष के लिए मिली है।
विज्ञापन


पीयू प्रशासन ने इस ग्रांट से कर्मचारियों और पेंशनर्स के रुके डीए एरियर्स देने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि पीयू ने यूजीसी से करीब 190 करोड़ रुपये की ग्रांट मांगी थी। यह ग्रांट इसी बजट की पहली किस्त है। पीयू प्रशासन को उम्मीद है कि बाकी पैसा भी यूजीसी जल्द रिलीज करेगी। बजट जारी होने के बाद कर्मचारियों के चेहरे खिल गए हैं।

इसलिए लगी थी रोक:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने पीयू प्रशासन पर हॉस्टल फंड में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। साथ ही इसके ऑडिट नहीं होने की बात भी उठाई थी। मामला इतना गर्मा गया कि बात केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी तक पहुंच गई। इसके बाद पीयू की ग्रांट रोक दी गई और सैलरी देने तक के लाले पड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें