आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के अंकपत्र छपकर आ गए हैं।
चार माह
बीतने के बावजूद अंकपत्र न आने पर स्टूडेंट्स ने व्यावसायिक परीक्षा परिषद
पर 22 जनवरी, 2014 को हंगामा किया था।
इसके बाद व्यावसायिक परीक्षा परिषद
ने आननफानन अंकपत्र छपवा दिए। राजकीय आईटीआई अलीगंज में सोमवार से अंकपत्र
मिलने लगेंगे।
आईटीआई की परीक्षा जुलाई,
2013 में हुई थी। आठ दिसंबर को रिजल्ट जारी हुआ। रिजल्ट के डेढ़ महीने बाद
तक अंकपत्र जारी नहीं हुए।
मार्क्सशीट न मिलने पर स्टूडेंट्स ने बीते दिनों
हंगामा किया था, जिस पर आननफानन अंकपत्र छपवाए गए।