फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों छात्रों के लिए सुनहरा मौका

Fri, 13 Sep 2013 09:34 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय से जुड़े हजारों छात्रों के लिए अच्छी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2012-13 की परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग करने के दोषी छात्रों को विवि बैक परीक्षा में मौका देने जा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें, 'खतरनाक' रास्ते पर चल पड़ी उत्तराखंड सरकार

इसके अलावा वर्ष 2011 की सेमेस्टर परीक्षाओं में फेल हो चुके छात्रों को भी फिर परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। मुख्य परीक्षा में यूएफएम के दोषी छात्रों का रिजल्ट जारी नहीं किया गया था। अब ऐसे छात्रों को बैक परीक्षा में बैठने की अनुमति के संबंध में विवि ने संबद्ध कॉलेजों को जानकारी भेज दी है।

पढ़ें, इन बीमारियों से सावधान रहें!

डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि 18 सितंबर तक बैक पेपर परीक्षा फार्म जमा होने जा रहे हैं। संबंधित छात्र 50 रुपये के स्टांप पेपर पर इस शपथपत्र के साथ फॉर्म भर सकेंगे कि यदि वे यूएफएम के दोषी साबित हुए तो विवि नियमानुसार उन पर कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन


नियमों में बदलाव से हुए सेमेस्टर में फेल
गढ़वाल विवि ने पीजी कोर्सेज में वर्ष 2011 से सेमेस्टर सिस्टम लागू किया। पहले सेशनल परीक्षाओं में 40 प्रतिशत अंकों को पासिंग मार्क्स माना गया, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया। इससे 40 से 50 प्रतिशत के बीच वाले कई छात्र अनुत्तीर्ण श्रेणी में आ गए।

अब विवि ने सभी कॉलेजों को ऐसे छात्रों की परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। कॉलेजों को भेजे निर्देशानुसार इन छात्रों को प्रथम सेमेस्टर की दोनों सेशनल परीक्षाओं में बैठना अनिवार्य होगा। कॉलेजों को परीक्षा आयोजित कर 23 सितंबर तक रिकॉर्ड विवि को भेजना है।
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें