फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सब बच्चे पढ़ेंगे एक ही टीचर से

Thu, 13 Mar 2014 06:48 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अब सामान्य शिक्षक भी शिक्षा और देखभाल कर सकेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के तमाम जिलों के शिक्षकों को राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिलहाल फरीदाबाद के शिक्षकों को दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया है।

दरअसल, सरकारी स्कूलों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए शिक्षा निदेशालय ने व्यवस्था की है। स्कूलों में ऐसे बच्चों के लिए अलग से शिक्षक भी रखे हैं, लेकिन अब उन शिक्षकों के अलावा सामान्य शिक्षकों को प्रशिक्षित कर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश कर रहा है। 31 मार्च से सभी जिलों के शिक्षकों की ट्रेनिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जिस थाली में खाया उसी में किया छेद

एससीईआरटी में प्रशिक्षण का मसौदा इस बार कुछ अलग तैयार किया गया है। अशक्त, मंदबुद्धि व कमजोर दृष्टि (लो-विजन) के बच्चों को स्कूल में कैसे हैंडल करना है। यह सब बात प्रशिक्षण में सिखाया जा रहा है। अशक्त बच्चों को संवारने के लिए ही नहीं उनके अभिभावकों को भी शिक्षक इस बारे में जागरूक करेंगे।

एसएसए निदेशालय से कैपेसिटी बिल्डिंग के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ट्रेनिंग का मॉड्यूल मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से उपलब्ध कराया गया है। एटीआर जमा कराएंगें ट्रेनिंग के लिए प्रत्येक जिले को 1 लाख 84 हजार 800 रुपये दी गई है।
विज्ञापन


निदेशालय से एक्शन टेकेन रिपोर्ट (एटीआर) का फार्मेट भी जारी किया गया है। ट्रेनिंग कार्य पूरा होने के बाद जिला परियोजना संयोजक इसी फार्मेट के आधार पर एटीआर जमा कराएंगे। एटीआर में लाभान्वितों की संख्या, रिसोर्स पर्सन के तौर पर स्पेशल टीचर का नाम, आउट सोर्स रिसोर्स पर्सन का नाम, एनजीओ का नाम तथा बजट खर्च का ब्यौरा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें