फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GBTU: 'मर्सी पेपर’पर नहीं मिली मर्सी

Mon, 29 Jul 2013 09:15 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्घ प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) में सोमवार को प्रदेश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र जुटे।
विज्ञापन


उन्होंन मर्सी पेपर करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि यह मर्सी पेपर अभी करवाया जाए।

स्पेशल कैरी ओवर तो साल में एक बार होता है और उसका इंतजार करने में इनका भविष्य दांव पर लग जाएगा।

पहले मर्सी पेपर करवाया जाता था लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है।

सैकड़ों की संख्या में जुटे छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जीबीटीयू प्रशासन ने विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार बंद करवा दिया। इससे छात्र और भड़क गए व नारेबाजी करने लगे।

यह सभी छात्र तो बीटेक का अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके हैं और सभी की एक या दो पेपर में बैक होने के कारण उन्हें डिग्री व मार्कशीट नहीं मिल रही।

कई तो ऐसे हैं जिनके छह या सात साल पूरे हो गए हैं लेकिन वह बैक पेपर नहीं पास कर पाएं।

छात्र यहां करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा करते रहे। उधर जीबीटीयू प्रशासन ने एक हफ्ते इस मामले पर निर्णय लेने की बात कही है।

नारेबाजी कर रहे छात्र कई शहरों से के इंजीनियरिंग कॉलेजों से आए थे।

छात्रों के भारी विरोध को देखते हुए विवि प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया।

जीबीटीयू के प्रति कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने उनकी पूरी बात सुनी और एक हफ्ते का समय मांगा।

छात्रों का कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह सोमवार को फिर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें