फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GBTU: सीनियर्स कर रहे परेशान, तो घुमाएं ये नंबर

Tue, 03 Sep 2013 07:34 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय ने रैगिंग रोकने के लिए छह सदस्यीय रैगिंग निषेध नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन कर दिया है। इस प्रकोष्ठ का अध्यक्ष गवर्नमेंट आर्किटेक्चर कॉलेज के प्रो. जगवीर सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन


सदस्य के रूप में एचबीटीआई कानपुर के प्रोफेसर रघुराज सिंह, आईईटी लखनऊ की शिक्षिका डॉ. अरुणिमा डे, बाबू बनारसी दास एनआईटीएम के निदेशक प्रो. रघुवीर कुमार, एसएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. बीके सिंह और गर्वमेंट आर्किटेक्चर कॉलेज के डॉ. राजीव कक्कड़ को चुना गया है।

यह छह सदस्यीय कमेटी किसी भी संस्थान में कभी भी छापामार अभियान के तहत चेकिंग कर सकेगी और वहां स्टूडेंट से बातचीत करेगी।

जीबीटीयू के रजिस्ट्रार यूएस तोमर ने बताया कि रैगिंग रोकने के लिए प्रत्येक संस्थान में एक सर्तकता समिति का गठन किया जाएगा। इसमें सत्र 2013-14 में दाखिला लेने वाले टॉप टेन रैंक के स्टूडेंट शामिल होंगे और पांच गर्ल्स स्टूडेंट का होना जरूरी है।
विज्ञापन


श्री तोमर ने बताया कि जीबीटीयू ने सोमवार से रैगिंग की शिकायत करने के लिए एक हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 0522-2732186 पर स्टूडेंट सुबह 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें