गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर के लिए विशेष कैरी ओवर परीक्षा आगामी 10 नवंबर से होगी। सोमवार को जीबीटीयू ने सेकंड, फोर्थ, सिक्स्थ, ऐर्थ सेमेस्टर के लिए परीक्षा का सर्कुलर जारी कर दिया।
परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जीबीटीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। हालांकि सोमवार को आदेश जारी होने से पहले छात्रों ने परीक्षा की मांग को लेकर एक बार और प्रदर्शन किया।
गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय में सोमवार को करीब दो दर्जन छात्रों ने स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि जीबीटीयू केवल परीक्षा करवाने का आश्वासन दे रहा है।
छात्रों का कहना था कि परीक्षा का कार्यक्रम घोषित न होने तक वे लोग लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे। हालांकि देर शाम जीबीटीयू ने परीक्षा का सर्कु लर जारी कर दिया।
सर्कुलर में कहा गया है कि अगर किसी छात्र के दो पेपर एक ही दिन पड़ रहे हैं तो वे जीबीटीयू से संपर्क कर सकते हैं।
जीबीटीयू ने जारी की टॉपर्स की सूची
लखनऊ। गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय ने सत्र 2012-13 के अंतिम वर्ष के सभी ब्रांच के टॉप 20 स्टूडेंट्स की सूची अपनी वेबसाइट पर डाल दी है।
सूची पर कॉलेजों से 31 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। जीबीटीयू के अनुसार यदि 31 अक्तूबर तक आपत्तियां नहीं आईं तो फिर ए से लेकर ओ ग्रुप तक के सभी टॉप-20 अभ्यर्थियों को अंतिम मान लिया जाएगा।
उसी के आधार पर छात्रों की मेरिट सूची बनाई जाएगी।