फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर टिप्सः गेट में ऐसे मिली संदीप को सफलता

Sat, 29 Mar 2014 01:32 PM IST
अंकित गर्ग/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की के छात्र संदीप कुमार ने गेट परीक्षा टॉप की है। गोपालगंज निवासी संदीप आईआईटी के केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में पांच वर्षीय पाठ्यक्रम इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (एमटेक) के आखिरी साल में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं संदीप
संदीप कुमार वर्तमान में एमटेक के आखिरी साल में हैं और अब वे नौकरी करना चाहते हैं। संदीप कहते हैं कि अच्छी नौकरी के जरिए वह देश सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब उनके पास और अच्छी कंपनियों के आफर आएंगे।

10 से 12 लाख का पैकेज मिल सकता है
वैसे उन्होंने आईओसीएल, गेल, एचपीसीएल, बीपीसीएल कंपनी में आवेदन कर रखा है। जिसमें इंटरव्यू के बाद उनका सेलेक्शन हो जाएगा। जिसमें मैनेजमेंट ट्रेनी के पोस्ट पर उन्हें करीब 10 से 12 लाख का पैकेज मिलेगा।
विज्ञापन


गुड़गांव के कंपनी से ऑफर
इसके अलावा उनका विगत दिसंबर माह में ही गुड़गांव की एसआरएफ कंपनी में भी सीनियर एग्जिक्यूटिव की पोस्ट पर प्लेसमेंट हो चुका है। लेकिन यहां उनके पास करीब सवा सात लाख रुपये की ऑफर है। यह कंपनी पॉलीमर डिजाइनिंग का काम करती है।

सफलता का श्रेय माता-पिता को
संदीप अपनी इस सफलता के पीछे अपने पिता दयानंद प्रसाद एवं माता सुशीला देवी की प्रेरणा और भगवान के अशीर्वाद मानते हैं। उनका कहना है कि पढ़ाई के दौरान संस्थान के सभी शिक्षकों के अलावा विशेष रूप से डिपार्टमेंट के डा. संदीप कुमार और डा. शशि  विशेष सहयोग रहा। जिसके कारण वह इस लक्ष्य को हासिल कर सके।

क्या है गेट की परीक्षा
गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग)  की परीक्षा के जरिये बीटेक के छात्रों को एमटेक में प्रवेश मिलता है। इसके अलावा कई सरकारी नामी गिरामी कंपनियों में नौकरी भी मिलती है।

क्योंकि संदीप कुमार एमटेक कर रहे हैं तो अब उन्हें अच्छे पैकेज की नौकरी भी आसानी से मिलेगी। नियमानुसार कंपनियों में नौकरी के लिए गेट में प्राप्त अंकों का 80 प्रतिशत होता है जबकि 20 प्रतिशत इंटरव्यू पर निर्भर करते हैं।

विदेश में पीएचडी के भी अवसर
गेट की परीक्षा के बाद विदेश में पीएचडी के भी अवसर है। संदीप कुमार ने बताया कि नेशनल यूनिवर्सिटी आफ सिंगापुर में गेट एग्जाम के जरिए पीएचडी में प्रवेश मिलता है। प्रवेश के साथ ही स्कालरशिप का भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें