फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार छात्रों के एडमिशन पर लटकी तलवार

Fri, 27 Dec 2013 12:06 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में एससी और एसटी श्रेणी में दाखिला लेने वाले दो हजार छात्रों के भविष्य पर तलवार लटक गई है।
विज्ञापन


जमा कराने होंगे प्रमाण पत्र
इन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा निर्गत आय प्रमाणपत्र जमा कर एडमिशन लिया था। इन छात्रों को 31 दिसंबर तक तहसीलदार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र जमा कराने होंगे।

डीएवी कॉलेज में इस वर्ष एससी और एसटी श्रेणी के छात्रों ने आपदा के चलते जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा निर्गत आय प्रमाणपत्र के आधार पर आरक्षित श्रेणी में एडमिशन ले लिया था।
विज्ञापन


प्रशासन ने छूट दी थी कि छात्र 31 दिसंबर तक तहसीलदार द्वारा निर्गत आय प्रमाणपत्र जमा करा दें। लेकिन अब तक दो हजार छात्रों ने ये प्रमाणपत्र नहीं दिए हैं। इसके बाद कॉलेज प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में है।

दाखिला रद्द कर दिया जाएगा
गुरुवार को कॉलेज प्रशासन ने निर्देश जारी किया कि ऐसे सभी छात्र 31 दिसंबर तक प्रमाणपत्र जमा करवाएं या सामान्य वर्ग में अपना एडमिशन कंवर्ट करा लें, अन्यथा उनका दाखिला रद्द कर दिया जाएगा।

डीएवी कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं, जिनमें एक ही परिवार के तीन-तीन छात्रों ने आरक्षित श्रेणी का लाभ लिया हुआ है।

यदि यह 31 दिसंबर तक किसी एक छात्र का दाखिला सामान्य श्रेणी में कंवर्ट नहीं कराते हैं तो स्वत: सबसे छोटी कक्षा वाले छात्र का दाखिला सामान्य में मान लिया जाएगा, इसके लिए उसे फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन


ऐसे बच सकता है भविष्य
दो हजार से ज्यादा छात्रों के लिए महज पांच दिन का समय शेष है। यदि वह प्रमाणपत्र दाखिल नहीं कर पाते हैं तो उनके पास भविष्य बचाने के लिए सामान्य श्रेणी की फीस जमा कर एडमिशन कंवर्ट कराने का विकल्प बचता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें