फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी दाखिले का विस्तृत कार्यक्रम घोषित

Sun, 24 Nov 2013 03:04 AM IST
अाशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में पीएचडी दाखिले के लिए शनिवार को दो शिफ्टों में हुई प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। इसमें पहली शिफ्ट में 249 में से 237 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


दूसरी शिफ्ट में 230 में से 216 स्टूडेंट ने परीक्षा दी। इसी के साथ पीएचडी में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया।

एलयू के प्रवेश समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि पहली सेलेक्टेड व ओवरऑल मेरिट लिस्ट 26 नवंबर को जारी होगी। 27 से 29 नवंबर तक स्टूडेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
विज्ञापन


30 नवंबर को सभी विभागों के हेड स्टूडेंट्स का वेरिफाई डाटा प्रवेश समन्वयक को भेजेंगे। तीन से पांच दिसंबर तक सेलेक्टेड स्टूडेंट फीस जमा कर सकेंगे।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ऑनलाइन बैंक चलान के माध्यम से स्टूडेंट फीस जमा करेंगे। स्टूडेंट यह फीस क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भी जमा कर सकते हैं।

इसके बाद फर्स्ट लिस्ट में दाखिला पाए स्टूडेंट के एलॉटमेंट लेटर सात दिसंबर को जारी किए जाएंगे। दूसरी सेलेक्टेड व ओवरऑल मेरिट लिस्ट सात दिसंबर को जारी की जाएगी।

इसके बाद स्टूडेंट नौ से 11 दिसंबर तक अपना वेरिफिकेशन करवाएंगे। 12 दिसंबर को सभी विभागों के हेड अपने-अपने यहां वेरिफिकेशन करवाने वाले स्टूडेंट की फाइनल सूची भेजेंगे।

14 से 16 दिसंबर तक अपनी फीस जमा की जाएगी। वहीं, 17 दिसंबर को इन अभ्यर्थियों को एलॉटमेंट लेटर जारी कर दिए जाएंगे। मालूम हो कि एलयू में पीएचडी में दाखिले के लिए दो फेज में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


फर्स्ट फेज में जेआरएफ पास स्टूडेंट्स के लिए और सेकेंड फेज में नॉन जेआरएफ स्टूडेंट्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें