फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में एडमिशन के लिए फर्जीवाड़ा

Fri, 11 Oct 2013 05:59 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम में दाखिले बंद होने के बाद कुछ छात्र प्रवेश के लिए फर्जीवाड़े पर उतर आए हैं।
विज्ञापन


कॉलेज के एडमिशन ट्रांसफर करने से इंकार पर उन्होंने डुप्लीकेट आई कार्ड के लिए आवेदन कर दिया। हालांकि, ऐसे 24 मामले पकड़ में आ गए।

हाईटेक एसएमएस सुविधा शुरू की गई
डीएवी कॉलेज में इस वर्ष आई कार्ड बनाने और छात्रों के नामांकन के लिए हाईटेक एसएमएस सुविधा शुरू की गई थी। आवेदन पत्र के साथ ओएमआर शीट में दी गई जानकारी के आधार पर सभी छात्रों का रिकार्ड तैयार किया गया।

एक बार एंट्री के बाद इसमें कॉलेज प्रशासन की अनुमति के बिना बदलाव नहीं किया जा सकता। इस बीच कुछ छात्रों ने बीए से बीएससी और बीकॉम में एडमिशन ट्रांसफर करने की गुहार लगाई, लेकिन सीटें फुल होने से कॉलेज ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छित कोर्स का नाम आवेदन में लिखा
इस पर छात्रों ने डुप्लीकेट आई कार्ड के लिए आवेदन कर दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने असल कोर्स के बजाय इच्छित कोर्स का नाम आवेदन में लिखा। लेकिन कॉलेज प्रशासन की पकड़ में ये मामले आ गए।

खास बात यह है कि ऐसे आवेदकों में कुछ ने तो अब तक दाखिला लिया ही नहीं है। अगर उनका डुप्लीकेट आई कार्ड बन जाता तो तकनीकी तौर पर उन्हें दाखिला मिल जाता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें