देश में पहली बार विश्वविद्यालय स्तर पर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में शुक्रवार को दृष्टिहीन छात्रों के लिए ब्रेल बैलेट से मतदान हुआ।
जीएसकैश (जेंडर सेंसिटाइजेशन कमेटी अगेंस्ट सेक्सुअल हरासमेंट) कमेटी के चुनाव में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने ब्रेल बैलेट पेपर तैयार किया था।
कमेटी के चेयरमैन ज्ञान प्रकाश गुप्ता के मुताबिक, कैंपस में सौ दृष्टिहीन छात्र हैं, जिनके लिए पहली बार बैलेट पेपर तैयार करवाए गए थे। हालांकि पिछले चुनाव में उनके स्थान पर दूसरा छात्र वोट देता था।
चुनावी मैदान में पांच प्रत्याशी हैं। जिसमें चार महिलाएं अर्पणा, शाइला राशिद, सोनम गोयल और एकमात्र पुरुष प्रत्याशी यूफीक के लिए देर शाम तक मतदान हुआ। वोट देने के लिए कैंपस में 8500 से अधिक मतदाता थे। रात में ही वोटों की गिनती शुरू कर दी गई है, हालांकि नतीजे पांच अप्रैल को जारी होंगे।