फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं के दाखिले की फाइनल मेरिट लिस्ट आज, यहां देखें

Tue, 01 Jul 2014 08:16 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से शहर के 39 सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले की फाइनल मेरिट लिस्ट आज सुबह 11 बजे वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले विभाग की ओर से विद्यार्थियों को कामन मेरिट लिस्ट में आई गलतियों को सुधारने के लिए एक दिन दिया गया था।

इस दौरान डेढ़ सौ से अधिक विद्यार्थियों ने लिस्ट में आई अपनी गलतियों के सुधार के लिए विभाग के हेल्प सेंटर में संपर्क कर शिकायत दी।

अब इन गलतियों के सुधार के बाद एक जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर सभी विषयों (आर्ट्स, कामर्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल और वोकेशनल कोर्स) के लिए स्कूल अलाट किए जाएंगे।

यह 10वीं में मिले सीजीपीए के अनुसार होंगे। दो और तीन जुलाई को फीस जमा की जाएगी, जबकि चार जुलाई से क्लासेस शुरू हो जाएंगी।

14000 सीट के लिए 15301 आवेदन
इस साल 11वीं कक्षा की 14 हजार सीट के लिए 15301 आवेदन आए हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है कि वे इन सभी बच्चों को एडमीशन कैसे दे।

डीपीआई कमलेश कुमार भादू की मानें तो उन्होंने इस साल सभी बच्चों को एडमीशन देने का वादा किया है। इस साल भी नान मेडिकल और मेडिकल स्ट्रीम के लिए मुकाबला कड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल दस सीजीपीए के कुल 305, 9.8 के 119, 9.6 के 131, 9.4 के 189, 9.2 के 208 और 9 के 230 विद्यार्थी हैं।

वहीं अधिकतर विद्यार्थियों के लिए जीएमएसएसएस सेक्टर-16, जीएमएसएसएस सेक्टर-35 में एडमीशन लेना कड़ी चुनौती होगा। क्योंकि सबसे अधिक आवेदन इन स्कूलों के लिए ही आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें