लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म गुरूवार से मिलना शुरू हो गए हैं।
गुरुवार को बड़ी संख्या में स्टूडेंट ने फॉर्म भरे। www.lkouniv.ac.in पर फॉर्म आसानी से भरे जा सकते हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. नागर ने बताया कि फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 25 जून है।
अगर अंतिम तारीख आगे नहीं बढ़ती है तो एक जुलाई तक मेरिट सूची घोषित कर दी जाएगी।
प्रो. नागर ने बताया कि सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए फॉर्म की कीमत 600 रुपये व एससी-एसटी के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि इस बार वेबसाइट पर ही एसबीआई का लिंक भी उपलब्ध है। फीस भी ऑनलाइन जमा की सकती है।
उन्होंने बताया कि इस बार शुल्क भरने के 24 घंटे बाद ही स्टूडेंट फॉर्म भर सकेंगे। अब तक छात्रों को 48 घंटे इंतजार करना पड़ता था।
इस बार फॉर्म भरने के साथ सब्जेक्ट चॉइस भी भरी जा सकती है। बीए में अब स्टूडेंट कोई भी सब्जेक्ट पढ़ सकता है। ऐसे में छात्र अधिक से अधिक चॉइस भर सकते हैं।
परेशानी हो तो यहां करें शिकायत
फॉर्म भरने में हो दिक्कत तो करें ई मेल : ugadmissions2014@lkouniv.ac.in
बैंक में फीस जमा करने में दिक्कत हो तो करें ई मेल : sbi.14906@sbi.co.in
स्टूडेंट एलयू प्रवेश समन्वयक ऑफिस में करें फोन : 0522-2740019