पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को सालाना सिस्टम के तहत कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट का खास मौका दिया है। अप्रैल में होने वाली परीक्षाओं के लिए पीयू ने आवेदन की तारीख बढ़ाकर 26 मार्च कर दी है।
पहले यह अवधि 18 मार्च तक ही थी। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओई) प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार, आवेदन के लिए 10 हजार रुपये फीस देनी होगी और 26 मार्च के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।