डीयू ने शनिवार को पांचवीं कटऑफ लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि अभी भी कई कॉलेजों में कॉमर्स के मौके हैं।
वहीं आरक्षित वर्ग के लिए काफी गुंजाइश है। पांचवीं लिस्ट में साइंस कोर्स में अब गिने-चुने विकल्प ही हैं। इस सूची के आधार पर सोमवार और मंगलवार को दाखिले होंगे। पांचवीं लिस्ट में कई कॉलेजों में दाखिले रद्द होने से छात्रों के लिए कॉमर्स में दाखिले का मौका है।
कट ऑफ देखने के लिए क्लिक करें DU fifth cut off list
एआरएसडी कॉलेज में बीकॉम में 91-96 फीसदी, रामानुजम में 88.5 से 88.75, दयाल सिंह इवनिंग में 87, जानकी देवी मेमोरियल में 90, केएमसी में 95.5-95.75, पीजीडीएवी में 90, रामलाल आनंद में 92.5, रामजस में 95.5 से 97.5, सत्यवती इवनिंग में 86.25, खालसा में 95.5, शिवाजी कॉलेज में 91 और श्यामलाल ईवनिंग में 83.75 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है।
वहीं बीकॉम आनर्स में चार कॉलेजों में दाखिले की गुंजाइश है। इसके अलावा नॉर्थ कैंपस के हंसराज कॉलेज में इतिहास, ईको, हिंदी, इंग्लिश और बीए प्रोग्राम में दाखिला लिया जा सकता है। वहीं हिंदू कॉलेज में इंग्लिश, फिलॉस्फी, ईको और सोशियोलॉजी में सीटें खाली हैं।
दौलत राम कॉलेज में केमेस्ट्री, लाइफ साइंस, जुलॉजी और बायोकेमेस्ट्री में दाखिला मिल सकता है। साइंस कोर्स में दाखिले के बेहद कम मौके हैं। हालांकि साइंस से इतर कई कोर्स में आरक्षित वर्ग की सीटें खाली हैं।