फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थॉम्सो में फैशन के रंग, दयाल सिंह कॉलेज का जलवा

Sat, 05 Oct 2013 08:02 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
‘थॉम्सो-2013’ के फैशन-शो में दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज ने बाजी मारी। फैशन-शो के फाइनल में पहुंची सभी छह टीमों ने जबरदस्त परफोर्मेंस दी।
विज्ञापन


यही वजह रही कि निर्णायक यह निर्णय ही नहीं ले पाए कि आखिर किस टीम को द्वितीय व किसे तृतीय चुना जाए। ऐसे में बाकी पांचों टीमों को उपविजेता घोषित कर दिया गया।

तस्वीरों में देखें..थॉम्सो के विभिन्न रंग और भी बहुत कुछ

25 टीमों ने भाग लिया
वोग फैशन-शो में विभिन्न कॉलेज की 25 टीमों ने भाग लिया था। लेकिन गंगोटिया कॉलेज नोएडा, दयाल सिंह कॉलेज दिल्ली, जेएमआईटी यमुनानगर, एमएमईसी अंबाला, एसएचआईएसटीएस इलाहाबाद और आईआईटी रुड़की की टीमों ही फाइनल राउंड तक पहुंच पाईं।
विज्ञापन


पढें, ऑर्डर-ऑर्डर...पैरवी तो ढंग से करो सरकार!

सभी टीमों ने जबरदस्त परफोर्मेंस दी। जिनमें से दयाल सिंह कॉलेज दिल्ली की टीम को विजेता घोषित किया गया। लेकिन निर्णायक प्रथम और द्वितीय टीम का चयन नहीं कर पाए और फिर शेष पांचों टीमों को ही उपविजेता घोषित कर दिया गया।

फाइनल को देखने के लिए भारी भीड़
एबीएन ग्राउंड में हुए फैशन शो के फाइनल को देखने के लिए भारी भीड़ जमा रही। देर रात तक चले इस इवेंट ने छात्र-छात्राओं को बांधे रखा। इस दौरान हूटिंग और तालियों की गड़गड़ाहट भी गूंजती रही।
विज्ञापन


पढें, एसडीएम बोली कहां से लाऊं चाय के पैसे साहब

आईआईटी रुड़की का दबदबा
‘थोम्सो-2013’ में चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं अधिकांश प्रतियोगिताएं आईआईटी रुड़की के नाम रही। मेला क्यूज, स्टंपड, शूट, उमंग, ईएल कैस्टिलो, वर्ल्ड विंडर एवं सिनसिटी आदि प्रतियोगिताओं आईआईटी रुड़की के छात्र चमकते नजर आए।

बैटल ऑफ बैंड प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया, लेकिन ‘वॉट्स इन द नेम’ मुबई बैंड ने बाकी सबको पछाड़ कर प्रथम स्थान हासिल किया।

विभिन्न प्रतियोगिताएं और विजेता

एल कैस्टिलो (रेत के किले बनाना) प्रतियोगिता
प्रथम........प्रियांशु (आईआईटी रुड़की)
द्वितीय.......पराखर (आईआईटी रुड़की)
तृतीय........शुभा (आईआईटी रुड़की)

शूट्स (मॉक कैस ट्रायल) प्रतियोगिता
प्रथम........दिपेश (आईआईटी रुड़की)
द्वितीय........अपूर्व (आईआईटी रुड़की)
तृतीय........अन्नत (आईआईटी रुड़की)

उमंग (पतंगबाजी) प्रतियोगिता
प्रथम........धीरज अडवाणी (आईआईटी रुड़की)
द्वितीय........नीरज मोहन (आईआईटी रुड़की)
तृतीय........दानिश (पीसीटीई कालेज)

स्टंपड (क्रिकेट कॉमेंट्री) कंपीटिशन
प्रथम........राचित शैलेष (आईआईएमटी मेरठ)
द्वितीय......आकाश त्यागी (आईआईटी रुड़की)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें