पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों पर आगामी सत्र से फीस का बोझ बढ़ जाएगा। पीयू की आगामी 22 मार्च को होने वाली सिंडीकेट बैठक में हॉस्टल फीस बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।
बैठक में मार्च 2014 से एग्जाम से जुड़े एप्लीकेशन फार्म और फीस में 10 फीसदी तक इजाफे पर मुहर लगना तय माना जा रहा है। बेशक फीस बढ़ाने को लेकर छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
सीनेट में एंट्रेंस टेस्ट के तहत एमफिल की डिग्री पूरने करने के दो साल तक विद्यार्थी पीएचडी में रजिस्ट्रेशन कराने की छूट पर मुहर लग सकती है। ऐसे विद्यार्थियों को पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट से छूट रहेगी। सीनेट बैठक में 100 से अधिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
पीयू सीनेट में कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर की पत्नी प्रो.नीरा ग्रोवर को म्यूजिक विभाग में अस्थायी तौर पर प्रोफेसर नियुक्ति पर भी मुहर लगेगी।
पीयू सीनेट में इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर
-पीयू में एसोसिएट और प्रोफेसर की सीधी भरती के लिए नए टेमपलेट पर मुहर लगेगी।
-पीयू के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंद्र सिंह को स्थायी किए जाने का प्रस्ताव।
-पीयू में गेस्ट और कांट्रेक्ट शिक्षकों की भरती के नए नियमों का प्र्रस्ताव
-पीजी लेवल पर प्रोफेशनल डिग्री के साथ एंट्री करने वालों को दो नॉन कंपाउंड एडवांस इंक्रीमेंट पर फैसला।
-राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) को पीयू में लागू करने पर फैसला।
-पीयू पंजाब सरकार को भरती पर लगी रोक हटाने का प्रस्ताव पास कर सकती है।
-पीयू के हॉस्टल नंबर 9 के लिए 7 लाख की मंजूरी।
-पीयू सीनेटर और केंद्र में राज्य मंत्री परनीत कौर को फैकल्टी अलॉट करने का प्रस्ताव।
-बीकॉम एलएलबी (आनर्स) पांच वर्षी कोर्स को बार काउंसिल ऑफ इंडिया से एफिलिएशन का प्रस्ताव।
-पीयू के प्रो.अख्तर महमूद को प्रोफेसर एमिरेट्स का दर्जा देने का प्रस्ताव।
-पीयू में अस्थायी महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश नियमों का मंजूरी।
-पीयू के ज्योग्राफी विभाग में एमफिल को आगामी सत्र से बंद करने का फैसला।
-एमटेक और एमई कोर्स के लिए पीयू सीईटी को खत्म करने का प्रस्ताव।
-पीयू में 2014-15 से एक वर्षीय एलएलएम कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव।
-पीयू के डेंटल कालेज में एनआरआई स्टूडेंट्स को दाखिला नियमों में बदलाव का प्रस्ताव।
-पीयू और एफिलिएटेड कालेजों में सिंगल गल चाइल्ड के लिए स्पेशल सीट का मामला।
-पीयू डीन प्रो.एके भंडारी की नियुक्ति का प्रस्ताव।
-यूआईएचएमटी विभाग के डा.आरके गुप्ता को 2 हजार मासिक ऑनरेरी देने का प्रस्ताव।
-प्रो.योग राज अंग्रीश को एभनएसएस को-कार्डिनेटर बनाने का प्रस्ताव।
-पीयू के डेंटल कालेज में बीडीएस कोर्स में 2014-15 में दाखिले का प्रस्ताव।
-पीयू डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजूकेशन के डा.गुरमीत सिंह को 5 हजार रुपये हर महीने ऑनरेरी देने का प्रस्ताव।