फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य वर्ग के लिए एडमीशन बंद, EWS के लिए जारी

Sat, 23 Jan 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के नर्सरी दाखिले के लिए पहली जनवरी से शुरू हुई आवेदन की रेस सामान्य वर्ग के लिए खत्म हो गई है। जबकि आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आवेदन की रेस फरवरी तक जारी रहेगी। दरअसल, शिक्षा निदेशालय ने ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन सीमा दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। वहीं, इस बार जिस तरह आवेदन हुए उससे एक-एक सीट पर दाखिले के लिए मारामारी रहेगी।
विज्ञापन


नर्सरी के लिए 1 जनवरी से शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया का पहला चरण शुक्रवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन निजी स्कूलों में फॉर्म जमा करने वालों की भीड़ रही। सुबह से ही स्कूलों के बाहर अभिभावक पहुंचने लगे थे। हालांकि, जिन स्कूलों में ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था थी वहां भीड़ कम देखने को मिली। अब स्कूल पांच फरवरी से किस बच्चे को किस मानक में कितने अंक मिले इसकी जानकारी अपलोड करना शुरू करेंगे। उसके बाद 15 फरवरी को चयनित छात्रों की पहली सूची जारी होगी।

परेशानी के बाद बढ़ाई गई अंतिम तिथि
आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग के लिए पहली बार केंद्रीयकृत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई। शुरुआत से ही इस वर्ग के अभिभावकों को फॉर्म भरने में परेशानी उठानी पड़ रही थी। शिकायत थी कि कई बार दोपहर में कुछ घंटों तक सर्वर ही नहीं चला। ऐसे में इस वर्ग के अभिभावकों को राहत देते हुए शिक्षा निदेशालय ने आवेदन की तिथि को दो सप्ताह तक बढ़ा दिया है। अब इस वर्ग के अभिभावक ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों ही माध्यम से पांच फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। शुक्रवार तक ईडब्ल्यूएस की लगभग 27 हजार सीटों के लिए लगभग 64 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


एक-एक सीट पर जद्दोजहद
निजी स्कूलों में सामान्य वर्ग के लिए 22 दिन के आवेदन के तहत आए फॉर्मों की संख्या पर नजर डालें तो बीते सालों के मुकाबले में काफी ज्यादा आवेदन आए हैं। पूसा रोड स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एलवी सहगल ने बताया कि उनके यहां सामान्य की कुल 274 सीटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के तहत लगभग पांच हजार पंजीकरण के बावजूद 3600 फॉर्म जमा हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार बीते साल के अपेक्षा ज्यादा फॉर्म जमा हुए हैं। ऐसे में एक-एक सीट पर कड़ी दावेदारी होगी।

माउंड आबू स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति अरोड़ा ने बताया कि उनके यहां ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत 2000 आवेदन फॉर्म जारी हुए जबकि शुक्रवार तक 1834 फॉर्म जमा किए गए।मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन स्कूल में सामान्य की 90 सीटों के लिए 721 पंजीकरण हुए जबकि 360 फॉर्म जमा हुए। वहीं मौसम विहार स्थित डीएवी स्कूल में सामान्य की 118 सीटों के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन फॉर्म मिलाकर लगभग 1200 फॉर्म जमा हुए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें