बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में ऑनलाइन फॉर्म भरने और एडमिशन टेस्ट की तारीखें आगे बढ़ाई जाएंगी।
लोस चुनावों के मद्देनजर विवि इस पर विचार कर रहा है।
अभी तक बीबीएयू में ऑनलाइन एडमिशन टेस्ट की तारीखें पांच, छह और 20 अप्रैल निर्धारित हैं लेकिन असोम में सात अप्रैल को लोकसभा चुनाव होगा, ऐसे में वहां पांच व छह अप्रैल को ऑनलाइन एडमिशन टेस्ट नहीं हो पाएगा।
बीबीएयू प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है। इसे अब 26 व 27 अप्रैल को आयोजित करने पर विचार चल रहा है।
वहीं, अब बीबीएयू प्रशासन ऑन लाइन एडमिशन टेस्ट की तारीखें बढ़ाने के साथ-साथ ऑन लाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीखें भी बढ़ाने जा रहा है।
बीबीएयू में अभी ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 27 मार्च है लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 अप्रैल करने का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि स्टूडेंट्स आसानी से ऑनलाइन फॉर्म भर सकें।
बीबीएयू प्रशासन ऑनलाइन आवेदन भरने की तारीख दोबारा बढ़ाने जा रहा है। कारण, पिछली बार आवेदन भरने की तारीख बढ़ाने के कारण उसके यहां फॉर्मों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है।
इस समय करीब 10 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा चुके हैं।
पांच व छह अप्रैल को होने वाला एडमिशन टेस्ट 26 व 27 अप्रैल को हो सकता है। आवेदन भरने की तारीख भी 10 अप्रैल तक बढ़ाई जा सकती है।