फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी ऑनर्स और बीएड प्रवेश परीक्षा एक ही दिन

Sun, 29 Mar 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू में बीए अंग्रेजी ऑनर्स की अंतिम वर्ष की परीक्षा और आईपीयू में बीएड के दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा एक ही दिन होने से मुश्किल खड़ी हो गई है। छात्रों को समझ नहीं आ रहा है कि वह डीयू से स्नातक की पढ़ाई को पूरी करें या आईपीयू की बीएड प्रवेश परीक्षा पर ध्यान लगाएं।
विज्ञापन


डीयू के कई छात्रों ने विकल्प के तौर पर आईपीयू की प्रवेश परीक्षा के लिए भी आवेदन किया है, लेकिन अब उन्हें एक साल खराब होने का डर सता रहा है।

दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी ऑनर्स (अंतिम वर्ष) की छात्रा मोनिका ने बताया कि डीयू में 9 मई को सुबह 9 बजे से सप्लीमेंट्री कोर्स के रुप में इतिहास का पेपर होना है। उसी दिन सुबह 10:30 बजे से आईपीयू में बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा देनी है। मोनिका ने बताया कि उनके काफी दोस्तों ने एंट्रेंस के लिए आवेदन किया हुआ है।

हम सभी को डर है कि अगर डीयू में बीएड में दाखिला नहीं होता और आईपीयू का हम नहीं दे पाते हैं तो हमें एक साल का इंतजार करना होगा। छात्रों की मांग है कि उनका एक साल खराब न हो इसके लिए तिथियों में बदलाव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें