फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार पाने के इच्छुक पीयू स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज

Tue, 13 May 2014 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू अब विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने में मदद करेगा। इसके लिए पीयू एक अनिवार्य कोर्स शुरू करेगा जो कि नॉन क्रेडिट कोर्स होगा। सोमवार को पीयू के प्रशासनिक ब्लॉक स्थित सीनेट हॉल में विभागाध्यक्षों और विभिन्न संकायों के डीनों की बैठक में पीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने इस प्रस्ताव पर प्रेजेंटेशन दी।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव के तहत फाइनल ईयर में 10 से 15 लेक्चर का एक कोर्स पढ़ाया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, बिजनेस, इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। सभी छात्रों को कम्युनिकेशन स्किल्स, टाइम मैनेजमेंट और सॉफ्ट स्किल की भी ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि उन्हें इंटरव्यू के लिए तैयार किया जा सके।

फाइनल ईयर के समर सेमेस्टर में यह कोर्स पढ़ाया जाएगा। हर छात्र को इस कोर्स को क्लीयर करना होगा। पीयू का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल उद्योगों के साथ मिलकर यह कोर्स पढ़ाएगा और हर छात्र को कम से कम 75 फीसदी कोर्स अटेंड करना जरूरी होगा।
विज्ञापन


यूजीसी के चेयरमैन 14 अगस्त को करेंगे संबोधित:
बैठक के दौरान कुलपति प्रो. अरूण कुमार ग्रोवर ने बताया कि 14 अगस्त को यूजीसी के चेयरमैन प्रो. वेद प्रकाश पंजाब यूनिवर्सिटी से देश से सभी विश्वविद्यालयों को संबोधित करेंगे। नेशनल नॉलेज नेटवर्क के जरिए प्रो. वेद प्रकाश के संबोधन का वेब के जरिए सीधा प्रसारण होगा।

बैठक में नेक की इंस्पेक्शन को लेकर तैयार की जा रही रिपोर्ट की प्रेजेंटेशन भी दी गई। बैठक में पीयू के डीयूआई प्रो. एके भंडारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. परविंदर सिंह, वित्त एवं विकास अधिकारी विक्रम नय्यर और पीयू के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पीयू को मिली पांचवीं रैंक
बैठक में पीयू के कुलपति प्रो. अरूण कुमार ग्रोवर ने बताया कि हाल ही में घोषित हुई क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग में पीयू को देश के विश्वविद्यालयों में पांचवीं रैंक मिली है। पीयू ने पहली बार इस रैंकिंग में हिस्सा लिया था। इन रैंकिंग में प्लेसमेंट को ज्यादा अहमियत दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें