पॉलीटेक्निक कॉलेज के आखिरी साल के विद्यार्थियों के लिए सीधे इंटरव्यू से नौकरी हासिल करने का अच्छा मौका है।
तकनीकी शिक्षा विभाग पंजाब ने रोजगार मेला आयोजित करने का फैसला लिया है। मेला 26 और 27 मार्च को चंडीगढ़ पॉलीटेक्निक कालेज घड़ूंआं में होगा। इसमें पचास से अधिक इंजीनियरिंग कंपनियां स्टूडेंट्स को चुनने के लिए पहुंचेंगी। मेले का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा विभाग पंजाब के प्रमुख सचिव एमपी सिंह करेंगे। जबकि विभाग के डॉयरेक्टर बी पुरूषार्था और मोहनबीर सिंह भी हाजिर रहेंगे।
तकनीकी शिक्षा विभाग पंजाब के अतिरिक्त डायरेक्टर मोहनबीर सिंह ने वीरवार को प्लेसमेंट फे स्टिवल का पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा कि दो दिन चलने वाले मेले में सवा सौ से अधिक कालेजों के लगभग पांच हजार विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। जबकि 50 मशहूर राष्ट्रीय और बहु -राष्ट्रीय कंपनियां स्टूडेंट्स नौकरी प्राप्त करने का सुनहरी अवसर प्राप्त होगा। मेले में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थियों को चंडीगढ़ पॉलीटेक्निक कालेज घड़ूंआं की वेबसाइट www.cpcgharuan.com पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर इंटरव्यू के लिए घड़ूंआं कैंपस में पहुंचने वाले विद्यार्थी अपने साथ बायोडॉटा, पासपोर्ट आकार की फोटो और असली दस्तावेजों की 10 फोटो कापियां जरूर लेकर आएं। संस्थान की प्रिंसिपल गुरमीत सवाग ने रोजगार मेले पर प्रकाश डाला।