फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शकुंतला यूनिवर्सिटी: अब पढ़ाई के साथ कमाई भी

Sun, 21 Jul 2013 01:58 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विकलांग उद्धार डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय में आप पढ़ाई के साथ-साथ कमाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


अर्न व्हाइल यू लर्न स्कीम के तहत छात्र हर महीने दो हजार रुपये कमा सकता है। उसे 100 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान करने का प्रावधान है।

सभी 13 विभागों को इसके लिए हर महीने 20-20 हजार रुपये का बजट दिया जाता है। छात्रों से इसमें मुख्य रूप से लाइब्रेरी को संभालने का काम ही करवाया जाता है।

स्कीम के तहत गरीब और निशक्त छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है।विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक्स (अकादमिक) प्रो. एपी तिवारी के अनुसार पढ़ाई के साथ-साथ कमाई करने की यह योजना काफी कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाता है। उन्हें कार्यप्रबंधन में कुशल बनाने के तरीके बताए जाते हैं।

उन्हें लाइब्रेरी में कैटलॉग को मेंटेन करने, किताबों को व्यवस्थित करने, किताब जमा करने व इश्यू करने, ब्रेललिपि पर आधारित कैसेट तैयार करने आदि का काम कराया जाता है।

अब इसमें मूक-बधिर छात्रों के लिए सांकेतिक भाषा के भाषक बनना भी शामिल कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय में इंटर सेंटर फॉर साइन लैंग्वेज, सेंट्रल लंकाशायर यूनिवर्सिटी, यूके के सहयोग से साइन लैंग्वेज (सांकेतिक भाषा) का केंद्र भी खोला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें