फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर के छात्र टारगेट, नाते-रिश्तेदार भी जुटे

Tue, 09 Sep 2014 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विवि छात्र संघ चुनाव में महज तीन दिन बचे हैं, ऐसे में छात्र संगठनों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। जहां उम्मीदवार डोर-टू-डोर कैंपेन तो कर ही रहे हैं वहीं एनएसीआर के छात्रों पर फोकस करने के लिए रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर प्रचार का सहारा भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं प्रत्याशियों के नाते-रिश्तेदार भी प्रचार में अहम भूमिका निभा रहे हैं। डीयू में एनसीआर के छात्रों की बड़ी संख्या होने के कारण प्रत्याशियों के जीत व हार के अंतर में यह छात्र निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। वैसे भी आगामी महीनों में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं।

एनएसयूआई के तीन प्रत्याशी पंजाब व हरियाणा से किसी न किसी प्रकार से जुड़े हुए हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गौरव तुषीर सोनीपत हरियाणा के रहने वाले हैं। लिहाजा गौरव वहां जाकर प्रचार ना कर पा रहे हों लेकिन उस इलाके के उनके समर्थक व रिश्तेदार प्रचार में जुट कर अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं सचिव पद के उम्मीदवार अमित सिद्धू टीमा पंजाब से हैं। उनके पिता मुक्तसर पंजाब कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं। तो वहीं उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार मोना चौधरी रोहतक की रहने वाली हैं।

एनएसयूआई प्रवक्ता संजय पोद्दार ने बताया कि डूसू चुनाव में जाति समीकरण (जाट-गुर्जर) काफी अहम होता हैं। जो कि एनसीआर के इलाकों से ही तालुल्क रखते हैं। वहीं पूर्वांचल छात्रों को रिझाने के लिए तो कैंपस में लिट्टी चोखा फूड स्टॉल भी लगाया गया है। पारिवारिक स्तर पर भी उम्मीदवारों की मदद प्रचार में की जाती है।

एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री रोहित चहल ने बताया कि एनसीआर के इलाकों में वहां की यूनिट प्रत्याशियों केलिए मीटिंग कर प्रचार कर रही हैं। वहीं, एनसीआर छात्रों पर फोकस करते हुए बस अड्डों व रेलवे स्टेशन पर भी जा-जाकर प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। खासकर फरीदाबाद, हरियाणा, गाजियाबाद व नोएडा जैसे इलाकों पर फोकस रहता है।

वहीं संगठन के कार्यकर्ता हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश से आकर दिल्ली में बसे छात्रों पर टारगेट करने के लिए काम कर रहे हैं। मालूम हो कि एबीवीपी केअध्यक्ष पद केउम्मीदवार मोहित नागर का परिवार पश्चिमी यूपी का रहने वाला है। वहीं उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रवेश मलिक हरियाणा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें