फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर चुनाव की घोषणा हुई और उधर परीक्षा की डेटशीट रद्द

Thu, 06 Mar 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव ने पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की अप्रैल-मई 2014 में होने वाले परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही जारी अंडर ग्रेजुएट स्तर की डेटशीट को बुधवार शाम को पीयू ने रद्द कर दी। बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए और बीबीए की परीक्षाओं की नई डेटशीट इसी हफ्ते तक जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


पीयू में ग्रेजुएट स्तर की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 19 मई तक होनी थी, जबकि पोस्ट ग्रेजुएट स्तर की परीक्षाएं 22 मई से होनी है।

अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के कारण 9 से 11 अप्रैल और फिर 29, 30 अप्रैल और एक मई को पहले से तय परीक्षाओं की तिथि में बदलाव करना होगा।

चुनाव के कारण रद्द की गई ग्रेजुएट स्तर पर डेटशीट में तयपेपर अब 19 मई के बाद ही होंगे।

ऐसे में पोस्ट ग्रेजुएट की 22 मई से शुरू होने वाली परीक्षाओं को आगे बढ़ाना होगा। पीयू से 20 के करीब कालेज चंडीगढ़ और 160 से अधिक कालेज पंजाब में एफिलिएटेड हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें