दिल्ली विश्वविद्यालय के रेगुलर कॉलेजों के अलावा अब स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से पढ़ाई कर रही छात्राओं को भी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी।
डीयू ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। छात्राओं को इसमें हिस्सा लेने के लिए 31 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह ट्रेनिंग कार्यक्रम दस दिनों का होगा।
दरअसल अभी तक सिर्फ रेगुलर कॉलेजों में ही महिलाओं और छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाती थी। लेकिन अब एसओएल के सेंटर पर पढ़ रही छात्राओं को भी ट्रेनिंग मिलेगी।